Facebook Tricks

How to create a facebook page in Hindi [फेसबुक पेज कैसे बनायें ]

आप अपने व्यापार, ब्लॉग, वेबसाइट इत्यादि के लिए Facebook Page बनाना चाहते हैं




हम सभी जानते हैं किसी भी प्रसिद्ध चीज का अपना एक फेसबुक पेज होता है. जैसे कि किसी Celebrity का फेसबुक पेज या किसी खास चीज के बारे में कोई फेसबुक पेज.

इतना ही नहीं फेसबुक पेज के माध्यम से हम लोगों का मनोरंजन भी करा सकते हैं तथा साथ ही उनका ज्ञान बढ़ा सकते हैं. क्योंकि इसे अनंत लोग Like कर सकते हैं तथा इसके पोस्ट को अपने Timeline पर पा सकते हैं.


कैसे बनायें Facebook page .


STEP 1.  सबसे पहले यहाँ क्लिक करके अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करें.

STEP 2.  अब आप फेसबुक पेज बनाने के लिए पुनः यहाँ क्लिक करें.

STEP 3.  यहाँ पर आपको सबसे पहले अपने पेज की Category चुननी है. मैं सलाह दूंगा कि अपने पेज को आसानी से बनाने के लिए "Cause Or Community" को चुनें तथा इसपर क्लिक करें (आप इसे बाद में बदल सकते हैं!

                      


STEP 4.  इसके बाद इसके बॉक्स में अपने फेसबुक पेज का नाम लिखें तथा "Get Started" पर क्लिक करें.

STEP 5.  यहाँ पर आपको निचे के Figure के जैसा एक "About Page" खुलेगा जिसमे आपको अपने Facebook Page के बारे में लिखना हैं. 


                       



1. पहले बॉक्स में अपने पेज के बारे में लिखें.
2. दुसरे बॉक्स में अगर आपके पेज का कोई वेबसाइट है तो उसका Link वहां पर लिखें.
2. तीसरे बॉक्स में आप अपने फेसबुक पेज का एक Unique Address सेट कर सकते हैं. जैसे कि www.facebook.com/smarthinditech
  


इन सभी चीजों को लिखने के बाद "Save Info" पर क्लिक करें तथा आगे बढ़ें.

Note : अगर आप इन सब चीजों को अभी नहीं बाद में लिखना चाहते हैं तो आप सीधे निचे स्थित Skip पर क्लिक कर सकते हैं.

STEP 6.  अब आप अगले बॉक्स में Profile Picture Tab पर होंगे. यहाँ पर आप अपने Facebook Page का Profile Picture लगा सकते हैं.

इसके बाद "Save Photo" पर क्लिक कर दें तथा आगे बढ़ें.

Note : आप अगर चाहें तो इसे भी Skip कर सकते हैं.


                     


STEP 7.  अगले Tab में अगर आप अपने फेसबुक पेज को Favorite में शामिल करना चाहते हैं तो Add to Favorite पर क्लिक करें अन्यथा इसे भी Skip कर दें.


                      




STEP 8.  अगले Tab में आप अपने Audience को Target करना चाहते हैं ये Details भरें और यदि आप सभी तरह के 'Page Likers' पाना चाहते हैं तो इसे भी Skip कर दें.

                     


और इस तरह आपका Facebook Page तैयार है 


                          

सबसे पहले अपने फेसबुक पेज को Like करें तथा इसे Like करने के लिए अपने दोस्तों को भी Invite करें.








loading...

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.