विकिपीडिया को अगर अापने यूज नहीं किया होगा तो उसके बारे में सुना जरूर होगा, बहुत से लोग पूछते हैं कि विकिपीडिया क्या है, विकिपीडिया असल में इन्टरनेट पर दुनिया भर के लोगों द्वारा इकठ्ठी की गयी जानकारी का भण्डार है, जो हर किसी के लिये खुला है, अगर आपके पास कोई ऐसा विषय या जानकारी है जो अन्य लोगोें के काम आ सकती है, तो आप उसे विकिपीडिया पर लिख सकते हैं। विकिपीडिया पर हिन्दी में लगभग 1 लाख से ज्यादा ज्ञानवर्धक लेख हैं, अगर अाप इन टिप्स को यूज करें तो विकिपीडिया का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं -
विकिपीडिया का मुखपृष्ठ - Wikipedia Home Page
आप विकिपीडिया के मुखपृष्ठ पर आपको निर्वाचित लेख, समाचार, क्या अाप जानते हैं, आज का अालेख, ज्ञानकोष जैसे बाक्स दिखाई देगें, ज्ञानकोष में हर संभ्ाव विषयों को जोडा गया है, जैसे - सामाजिक विज्ञान और दर्शन, भूगोल, ललितकला और संस्कृति, धर्म, प्रौद्योगिकी और अभियान्त्रिकी, विज्ञान और स्वास्थ्य, भाषा और साहित्य, मनोरंजन और खेल, जीवनी और इतिहास इसी प्रकार इन सभी के उप विषय यानि सब सब्जैक्ट भी दिये गये हैं, जिन पर माउस की सिंगल क्लिक करने से उस विषय की विस्त़त जानकारी आपके सामने प्रस्तुत हो जायेगी।
पढें करंट अफेयर्स/हाल की घटनाएँ
अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहें हैं तो विकिपीडिया का यह पेज आपके बहुत काम का हो सकता है, यहॉ आपको दिसम्बर 2007 से लेकर अब तक समस्त घटनायें वर्ष और माह के हिसाब से क्रमवार मिल जायेंगी।
लिंक का प्रयोग करें
आप विकिपीडिया पर तेजी से जानकारी प्राप्त करने के लिये लिंक का प्रयोग करें, जब आप किसी भी विकिपीडिया पेज पर जायेगें, तक आपको उस पेज पर दी गयी जानकारी के बीच में कुछ शब्द नीले रंग के दिखाई देगें, जो अक्षर नीचे रंग से दिखाई देते हैं, वह सभी उस लिंक होते हैं, जो उस अक्षर से आपको जानकारी वाले पेज तक पहुॅचा देते हैं। यह लिंक आपको सम्पूर्ण विकिपीडिया पर हर जगह दिखाई देगें। इनका प्रयोग अवश्य करें।
तेजी से सर्च करने के लिये विकिपीडिया सर्च का प्रयोग करें
अगर अापको कोई जानकारी तुरंत खोजनी है तब अाप विकिपीडिया सर्च का प्रयोग कीजिये, आप पेज पर कहीं भ्ाी हों, Alt+Shift+F प्रेस करते ही आपके इसके सर्च बाक्स में पहुॅच जायेगें, इसमें सर्च बाक्स में वह की-वर्ड टाइप कीजिये, जिसके बारें में आपको जानकारी चाहिये। अगर अापको कोई लेख नहीं मिल रहा है तो इसके साथ इक्सालीड, गूगल, विकीविक्स, बिंग और याहू जैसे सर्च इंजनों को भी जोडा गया है।
प्रिंट और एक्पोर्ट का प्रयोग करें
अगर अाप किसी विषय के शोध्ा कर रहे हैं और विकिपीडिया की मदद से अपने कुछ नोट्स तैयार करना चाहते हैं, तो विकिपीडिया पर इसके लिये भी टूल्स दिये गये हैं, जैसे Printable version पर क्लिक करने पर यह किसी भी लेख का प्रिन्टेबल वर्जन तैयार कर देता है, जिससे गैर जरूरी चीजें प्रिन्ट में ना आयें और आप उसे अासानी से प्रिन्ट करें। इसके अलावा आप अपने पंसद के विकिपीडिया लेखों की पीडीएफ पुस्तक भी बना सकते हैं उसे अपने कम्प्यूटर में डाउनलोड करें आराम से कभी भी पढ सकते हैं।
loading...
0 comments:
Post a Comment